फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आधी रात प्राॅपर्टी डीलर के ऑफिस में लगी भीषण आग, लपटों में फंस गए पांच लोग; दमकल कर्मियों ने बचाई जान

Mon, 30 Mar 2026 11:23 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आग में फंसे लोग शोर मचाने लगे। सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ऊपर फंसे हरीओम, पंकज त्रिपाठी, मनोज, मनोज यादव और एक अन्य को सुरक्षित उतार कर बाहर लेकर आए।
विज्ञापन
कैफे में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस के ब्लाॅक नंबर 25 की पांच मंजिला इमारत के पहले तल पर स्थित प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में रविवार देर रात आग लग गई। ऊपर की मंजिल पर बने फ्लैट में पांच युवक फंस गए। चौकीदार की सूचना पर पहुंची दमकल के कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए युवकों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसेे में आसपास की दुकानों मेें भी नुकसान हुआ है। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात 12:45 बजे फायर ब्रिगेड को संजय प्लेस के ब्लॉक नंबर 25 में पहली मंजिल पर स्थित शॉप नंबर 15 में आग लगने की सूचना मिली। दुकान खुशबू जैन के नाम पर आवंटित है और राम कुमार राठौर का ए टू जेड नाम से प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस है। दुकान में ही इंडियन फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से आफिस है और बाहर लाॅबी में गो ऑन नाम से कैफे संचालित है। इमारत की तीन मंजिल तक व्यावसायिक दुकानें हैं और ऊपर की दो मंजिल पर रिहायशी फ्लैट बने हुए हैं। आग से दुकान का फर्नीचर और कैफे का सामान जल गया। 

लपटें इतनी तेज थीं की अगल-बगल की दुकानों पर भी उसका असर पड़ने लगा। लिफ्ट और सीढि़यों तक आग पहुंच गई। ऊपर की मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे होटल पीएल पैलेस के पांच कर्मचारी फंस गए। आग और धुएं से वह बचाने के लिए शोर मचाने लगे। सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ऊपर फंसे हरीओम, पंकज त्रिपाठी, मनोज, मनोज यादव और एक अन्य को सुरक्षित उतार कर बाहर लेकर आए। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बिल्डिंग में अग्निशमन के उपकरण नहीं थे। इसके लिए संबंधित को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची आग
अधिवक्ता राजीव कुलक्षेष्ठ ने बताया कि जिस इमारत में हादसा हुआ है, उसके भूतल पर कुरियर कंपनियों के कार्यालय, जनसुविधा केंद्र समेत कई कार्यालय ऐसे हैं जिनमें कागज के साथ अन्य सामान काफी मात्रा में रहता है। तीसरी मंजिल पर भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। कई सीए और अधिवक्ताओं के चैंबर भी हैं। बिल्डिंग के चौकीदार की सूचना पर समय रहते फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें