वायुसेना की दो समेत 20 दमकलों ने छह घंटे बाद रात नौ बजे तक 90 फीसदी हिस्से में आग बुझा दी। छह घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रेंगकर चला। फैक्टरी कर्मचारियों का कहना था कि वे रसायनों को आपस में मिला रहे थे, तभी आग लग गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
आगरा के सिकंदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) किनारे स्थित एक ही परिसर में चल रहीं दो फैक्टरियों में सोमवार दोपहर तीन बजे भीषण आग लग गई। एक फैक्टरी केमिकल और दूसरी जूतों के प्लास्टिक के फर्मे बनाने की है। लपटें तेजी से फैलीं तो पुलिस ने पांच सौ मीटर क्षेत्र में घर और दुकानें खाली करा लीं।
विज्ञापन
वायुसेना की दो समेत 20 दमकलों ने छह घंटे बाद रात नौ बजे तक 90 फीसदी हिस्से में आग बुझा दी। छह घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रेंगकर चला। फैक्टरी कर्मचारियों का कहना था कि वे रसायनों को आपस में मिला रहे थे, तभी आग लग गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
केमिकल फैक्टरी आगरा केमिकल के नाम से है। यह दीपक मनचंदा की है। जूते के फर्मे की फैक्टरी टॉप लास्ट नाम से है। यह दीपक के भाई रवि की है। आग पहले केमिकल फैक्टरी में लगी। 10 मिनट के भीतर ही दूसरी फैक्टरी में पहुंच गई। 10 मीटर ऊंची लपटें उठीं जबकि काला धुआं इतनी ऊंचाई तक गया कि दस किमी दूर रामबाग और कीठम से नजर आ रहा था।
विज्ञापन
मौके पर दमकल की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जब आगरा की दमकलों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो मथुरा रिफाइनरी और वायुसेना की दमकल मंगाई गई। ये शाम पांच बजे पहुंचीं, इन्होंने फोम वाले केमिकल की बौछार की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
ड्रम फटे और घर-दुकान खाली हो गए
दोपहर चार बजे पुलिस ने पास की दुर्गा कॉलोनी के लोगों से घर खाली कर दूर चले जाने के लिए कहा लेकिन तब लोग नहीं गए। इसी तरह हाईवे किनारे के दुकानदार भी वहीं जमे रहे लेकिन साढ़े चार बजे फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम फटे तो उसकी आवाज से इतनी दहशत फैली कि घर और दुकान पांच मिनट में खाली हो गए।
गाड़ी से निकल वीडियो बनाने लगे, लग गया जाम
फैक्टरी से निकल रही लपटों और धुएं को हाईवे पर चल रहे लोग कैमरे में कैद करने लगे। कई लोग गाड़ी खड़ी छोड़ बाहर आ गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस कारण साढ़े चार बजे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने वीडियो बना रहे लोगों को हटाया, तब ट्रैफिक खुल सका।