फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक विवाह आज, 213 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी

Mon, 29 Jan 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला में मंगलवार को 213 जाेड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बनेंगे। कार्यक्रमों का आयोजन कासगंज, सहावर एवं सिढ़पुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही पर्यवेक्षक भी आयोजन पर नजर रखेंगे।जिले में तीसरे चरण का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मंगलवार को होना है। इसके लिए 213 आवेदन पात्र पाए गए हैं। विवाह आयोजन के लिए कासगंज विकास खंड परिसर में कासगंज व सोरों के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। खंड विकास अधिकारी चरन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला पिछड़ा पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। सहावर में लोंगलेखन मैरिज होम रानी अवंतीबाई नगर मोहनपुर रोड पर सहावर, अमांपुर क्षेत्र के ग्रामीण व नगरीय 65 जोड़ों का विवाह होगा। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुरेश चंद्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ब्रज फार्म हाउस सिढ़पुरा में पटियाली, सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के 66 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेंद्र स्वरूप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें