फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: मैनपुरी के काॅलेज में पकड़ी सामूहिक नकल, अब पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी परीक्षाएं

Sat, 22 Nov 2025 10:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

काॅलेज में सामूहिक नकल के प्रकरण की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। नकल की पुष्टि होने पर केंद्र निरस्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे ही दिन ही मैनपुरी के शांति देवी महाविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी में नकल नजर आने पर विवि प्रशासन ने आगामी परीक्षाएं पर्यवेक्षक की नियुक्ति में कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


वहीं प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए पत्र में कहा गया है कि नकल की पुष्टि होने पर केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विवि प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को अनिवार्य रूप से 24 नवंबर तक अपने सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवंबर से आरंभ हुई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाली ये परीक्षाएं 20 दिसंबर तक चलेंगी। शनिवार को परीक्षा का दूसरा दिन था। विवि के कंट्रोल रूम में मैनपुरी के शांति देवी महाविद्यालय (327) में पहली पारी के दौरान सामूहिक नकल होती नजर आई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश में बताया कि कॉलेज की आगामी परीक्षाओं के लिए श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज के डॉ. अरविंद कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जांच पूरी होने तक आगे की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में कराई जाएंगी। उनकी निगरानी में ही प्रश्नपत्र खुलवाने से लेकर ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) और उत्तर पुस्तिकाएं सील की जाएंगी। 

इसके साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई तो केंद्र के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

24 नवंबर तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े तो होगी कार्रवाई
परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की कोशिश में जुटे विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि 24 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरा को कंट्रोल रूम से नहीं जोड़ने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उन्हें भविष्य में परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें