फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत, शव छोड़कर भागा ठेकेदार

Tue, 30 Sep 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मकान पर निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ये देख ठेकेदार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजामंडी के एक मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री सईद (35) की रविवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। पता चलने पर ठेकेदार शव छोड़कर भाग गया। साथी मजदूरों ने लोहामंडी थाने की पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सईद जीवनी मंडी निवासी थे। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रहे थे। परिजन ने बताया कि सईद साथी मजदूरों के साथ राजामंडी में काम पर गए थे। साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि सईद मकान की छत पर कार्य कर रहे थे। वहां एक बल्ब लटका था जो काम करने में दिक्कत दे रहा था।

सईद उसे ऊपर करने लगे तभी करंट की चपेट में आ गए। छत से नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। साथी मजदूरों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आराेप लगाया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें