फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आज से मास्क अनिवार्य, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें

Wed, 08 Apr 2020 11:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सामने आने से बच रहे लोगों की कराई जा रही है तलाश
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम प्रभु एन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामलों में ताजनगरी के प्रदेश के जिलों की सूची में सबसे ऊपर आ जाने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि बुधवार से घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य है।
विज्ञापन


दवाई, डिपो से राशन, बैंक से पैसा आदि जरूरी काम के लिए घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलें। मास्क नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि जो लोग किसी मरीज के संपर्क में आए हों, वे खुद ही आकर जांच करा लें।

उन्होंने संक्रमण से बचाव की कार्ययोजना के बारे में बताया कि हमारे सामने दो चुनौतियां हैं, पहली जमाती और दूसरे नामनेर व भगवान टॉकीज के वे दो अस्पताल जिनमें संक्रमण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए योजना यह बनी है कि जमातियों के संपर्क और इन अस्पतालों में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। संपर्क में आए लोग जिनसे मिले होंगे, उनकी भी जांच कराई जाएगी। जो लोग सामने आने से बच रहे हैं, उनकी पुलिस और खुफिया एजेंसियों के माध्यम से तलाश कराई जा रही है।

नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र को प्रशासन ने अपनी सूची में नहीं गिना है। बुधवार को दो रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब ये संख्या 65 पहुंच गई है। डीएम का कहना है कि इनमें से आठ मरीज ठीक हो चुके हैं।

सक्रिय केस 57 हो चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में कोई भी कैसे भी आया हो, उसका नाम सूची में दर्ज हो। उसे एकांतवास में रखा जाएगा। अब जितने भी नए मरीज मिलते हैं, अगर वे पहले से हमारी सर्विलांस टीम की नजर में हैं, तो कार्ययोजना सफल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें