फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक यात्रियों के 'कंट्रोल' में रही मरुधर एक्सप्रेस, ये है वजह

Sat, 26 May 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी फेल हो रहे हैं। वाराणसी से जोधपुर तक चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस में एसी फेल होने पर यात्रियों ने शुक्रवार की शाम को आगरा फोर्ट स्टेशन पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


कई कोचों में एसी कूलिंग नहीं कर रहे थे। एक घंटे तक यात्रियों ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। रेलवे अधिकारियों ने एसी ठीक कराने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। 

मरुधर एक्सप्रेस (14865) शुक्रवार की शाम 4:20 बजे आगरा फोर्ट के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। यात्रियों ने ट्रेन के रुकते ही हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि कोच नंबर एक में एसी फेल है। अन्य कोचों में भी कूलिंग नहीं हो पा रही है। जब रेलवे एसी का किराया वसूल रहा है तो एसी ठीक क्यों नहीं है। 

हंगामा बढ़ने पर स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और जीआरपी को बुलाया। यात्री कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद आगरा कैंट से रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

कई कोचों में इलेक्ट्रानिक विभाग के कर्मचारियों से एसी को ठीक कराया गया। ट्रेन चलाई गई लेकिन असंतुष्ट यात्रियों ने कई दफा चेन पुलिंग कर दी। शाम 5:40 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। 

इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित का कहना है कि एसी में खराबी के कारण हंगामा हुआ था। एसी ठीक कराने के बाद गाड़ी को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें