भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी फेल हो रहे हैं। वाराणसी से जोधपुर तक चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस में एसी फेल होने पर यात्रियों ने शुक्रवार की शाम को आगरा फोर्ट स्टेशन पर हंगामा किया।
कई कोचों में एसी कूलिंग नहीं कर रहे थे। एक घंटे तक यात्रियों ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। रेलवे अधिकारियों ने एसी ठीक कराने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
मरुधर एक्सप्रेस (14865) शुक्रवार की शाम 4:20 बजे आगरा फोर्ट के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। यात्रियों ने ट्रेन के रुकते ही हंगामा शुरू कर दिया।