ध्रुव ने मोबाइल से उसका व्हाट्सएप नंबर अपने फोन में ले लिया। उसके नाम से रिश्तेदार और परचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। 10 अप्रैल को उसके नंबर से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर उसने नंबर को बंद कर दिया। 15 अप्रैल को ध्रुव घर आ धमका, मां ने भगा दिया। रात 9:30 बजे फिर घर में घुस आया और बोला कि दर्ज कराए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगवाने में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं, कोर्ट में आपत्ति मत करना।
आपत्ति की तो 3 लाख रुपये लूंगा, नहीं तो इतना बदनाम कर दूंगा कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी, आत्महत्या कर लोगी। विरोध करने पर मां और उसके साथ गाली गलौज और पिटाई की। ध्रुव और एक अन्य ने बेटे को खींच कर धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो बच्चे का अपहरण कर जान से मार देगा। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर एक नामजद समेत 2 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
UP: फिरोजाबाद में पैकेजिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे तक सुलगती रही लपटें; लाखों का माल हुआ राख