फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंखे पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के छावनी गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। फारेंसिक जांच के लिए नमूने लिए और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मौत का शिकार विवाहिता रीना पुत्री मलिखान सिंह निवासी भुजपुरा थाना सहावर हुई। पिता मलखान सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में रीना की शादी रविंद्र कुमार निवासी छावनी थाना ढोलना के साथ की थी। विवाह में दान दहेज का सामान नकदी दी थी। इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और 10 लाख रुपये की मांग अतिरिक्त दहेज के रूप में कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रीना की पिटाई करते थे और शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहे थे। कई बार विवाहिता को घर से निकाला गया। उन्होंने पति रविंद्र कुमार, सास कमलेश देवी, ननद अंजली निवासीगण छावनी, ननद प्रियंका सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के शव को मौके की फारेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना पर सीओ अजीत चौहान, कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुंचे।




- विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज का आरोप है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जंाच पड़ताल की जा रही है- अजीत चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें