फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता को पीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछावं। गांव जसवंंतपुर निवासी एक विवाहिता की ससुरालीजन ने पिटाई की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूनम ने बताया कि सास सुशीला देवी और पति राज किशोर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए पीटते हैं। कुछ दिन पहले उसे घर से भी निकाल दिया था, दो दिन पहले ही पति उसे ससुराल लेकर आए थे। पति ने फिर गाली गलौज करते हुए पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं एक शिकायत गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी आलोक कुमार ने दी है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह सुल्तानगंज के पास कोल्ड स्टोर में आलू लगाने के लिए गया था। वहां ट्रैक्टर लाइन में लगाने को लेकर रामनरेश और सोनू निवासी नगला धुरा से विवाद हो गया। वह लोग गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उसे लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें