पांच साल पहले हुई थी शादी
मामला थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर का है। पीड़िता रंगोली ने बताया कि 17 फरवरी 2018 को उसकी शादी दिवाकर के साथ हुई है। शादी के एक माह बाद ही सास रामलली, ससुर गंगा सिंह ,ननद नीतू , पति दिवाकर, जेठ अनूप, देवर अमित अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसे मारते पीटते हैं।
ये भी पढ़ें -
जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
ससुराल वाले बने हैवान
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को पति दिवाकर ,जेठ अनूप, देवर अमित व अन्य ससुरालींजन ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। वो हाथ जोड़ती रही, लेकिन ससुराल वाले उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Agra News: पत्नी को फोन करके जंगल में बुलाया...दोस्त के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत, कारण जान रह जाएंगे हैरान