फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता को पीटकर किया अधमरा

Sun, 28 May 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

गांव गपकापुर में ससुरालीजन ने विवाहिता को लाठी डंडा से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद सभी लोग भाग गए। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी पुत्तूलाल ने बताया कि पुत्री शैली की शादी गांव गपकापुर निवासी संजीव उर्फ लउआ के साथ की है। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिनव पुत्री को मारते पीटते हैं। 24 मई को पति संजीव,जेठ राजीव उर्फ कन्हैया, ससुर रामस्वरूप, सास नरायणी, जेठानी ज्योति, ननद कुंती, ननदोई दीपू निवासी नगला बिका कुर्रा ने पुत्री की पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गई, ससुरालीजन घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें