फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से पिता- पुत्री घायल

Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर शनिवार की देर शाम कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार पिता- पुत्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा घिरोर निवासी जयदेवी शनिवार की शाम कस्बा भोगांव स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहीं थीं। उनके साथ पुत्री काजल थी। बाइक रिश्तेदार चला रहा था। बाइक जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटी घायल हो गईं। रिश्तेदार ने लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

-
खेत पर गई महिला को पीटा
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव वरखेड़ा निवासी खुशबू ने तहरीर दी। बताया कि 26 मई की शाम वह खेत पर फसल देखने गई थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे राजेश कुमार, अवनीश कुमार ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोपी कह रहे थे कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराती है। जान से मार डालेंगे। परिवार को बर्बाद कर देंगे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें