फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाना छोड़कर चला गया पति, लाैटा तो घर में मिली पत्नी की लाश; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Sat, 20 Jun 2026 08:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कमरे में महिला पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी। चीख-पुकार पर भीड़ जुट गई। परिजन ने दरवाजा तोड़ा और फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हेमलता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ में शुक्रवार रात पति से खाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजन को सौंपा।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी हेमलता (23) का प्रेम विवाह 18 अक्टूबर 2019 को थाना रजावली क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ निवासी बृजेश कुमार के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे बृजेश ने हेमलता से खाना खाने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। 

विवाद इतना बढ़ गया कि बृजेश गुस्से में घर से निकलकर गांव में ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास जाकर बैठ गया। पति के घर से चले जाने के बाद हेमलता ने अपनी छोटी बहन कुसुमलता को बृजेश को ढूंढकर वापस बुलाने के लिए भेजा। जब कुसुमलता जीजा बृजेश को लेकर वापस घर पहुंची, तो हेमलता के कमरे का दरवाजा अंदर से कसकर बंद था। 
विज्ञापन


परिजनों ने कई बार हेमलता को आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब या आहट नहीं मिली। खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो हेमलता पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी। चीख-पुकार पर भीड़ जुट गई। परिजन ने दरवाजा तोड़ा और फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत
घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस और मृतका के मायके वाले भी रोते-बिलखते गांव पहुंच गए। मृतका के चचेरे देवर शिवनाथ ने बताया कि हेमलता और बृजेश का प्रेम विवाह हुआ था। बृजेश की ननिहाल भी हेमलता के पैतृक गांव कादीपुर में ही है, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दंपती के दो छोटे बच्चे (एक चार वर्षीय बेटी और एक दो वर्षीय बेटा) हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पति-पत्नी के बीच रात में खाना खाने की बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसी मानसिक तनाव और कलह के चलते महिला ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -बृज किशोर सिंह, थाना प्रभारी, रजावली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें