फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 06 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। शादी के करीब ढाई महीने बाद सोने की चेन, अंगूठी और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के अमोल सिंह की बेटी साक्षी की शादी 29 अप्रैल को कासगंज के कस्बा अमांपुर निवासी विजय सिंह पुत्र शिशुपाल के साथ हुई थी। साक्षी ने पुलिस को बताया कि शादी के दौरान दहेज में नकदी के अलावा बहुत कुछ सामान दिया गया। इसके बाद भी पति समेत उसके परिवार के लोग एक लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति समेत ससुरालियों ने साक्षी को प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी नही होने पर दो जुलाई को ससुरालियों ने साक्षी की पिटाई की। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने साक्षी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें