बिछवां। गांव चिर्रा में ससुरालीजन ने प्लाॅट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुराजपुरी बिछिया रोड निवासी नेत्रपाल यादव ने बिछवां थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्री ममता की शादी 24 जून 2019 को पवन कुमार निवासी गांव चिर्रा के साथ की है। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुरालीजन एक प्लाट की मांग करने लगे। जब असमर्थता जताई तो पति पवन, चाचा कुशल पाल सिंह, भाई गगन, प्रदीप कुमार पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। सोमवार को ससुरालीजन ने पुत्री को लाठी डंडा से पीटा। इसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।