फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मंगलवार की शाम एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

जिला कासगंज के थाना पटियाली के गांव मेदपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री रुबी (19) की शादी 15 मई 2020 को अनिल कुमार निवासी पहाड़पुर थाना कुरावली के साथ की थी। देवेंद्र की दूसरी पुत्री की भी शादी पहाड़पुर में ही हुई है। 25 मई की शाम को देवेंद्र के दूसरे दामाद रामकेश ने सूचना दी कि रुबी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।
शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। ससुराली शव को छोड़कर घर से भाग गए हैं। देवेंद्र परिवार के साथ पहाड़पुर पहुंच गए। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि दहेज में बाइक और भैंस की मांग को लेकर रुबी की हत्या की गई है।देवेंद्र की तहरीर पर पति अनिल, ससुर ओमसरन, सास उर्मिला, जेठ नीतेश उर्फ मदनपाल, जेठानी अर्चना, देवर गुलशन, चचिया ससुर धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें