फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर जान ले ली। मायका पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में शादी के तीन साल तक संतान न होने और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा काटा तो पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के गांव ववाइन निवासी रोशनलाल ने अपनी पुत्री मिथलेश उर्फ पिंकी (25) की शादी तीन वर्ष पहले कोटला निवासी सोनू से की थी। उसके संतान न होने पर ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बुधवार रात सास शारदा देवी, ससुर तुलाराम, जेठ विश्नू, राजकुमार और पति सोनू ने मिलकर फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। 

घटना की जानकारी गांव के लोगों ने मायका पक्ष के लोगों को दी। जानकारी पर मायके लोग भी मौके पर आ गए और हंगामा काटने लगे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ टूंडला अनिवेश सिंह ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें