फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हथौड़े से प्रहार कर विवाहिता की हत्या, भाई पर भी किया हमला

Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज मथुरा मार्ग पर मैमडी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक विवाहिता की सर पर हथौड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी गई। बचाव में आए विवाहिता के भाई पर भी हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल भाई ने अपने बहनोई और उसके चार-पांच साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया की विवाहिता अपने भाई के साथ बाइक से मुकदमें की पैरवी कर कोर्ट से लौट रही थी। मृत महिला का पति से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

हमले में मृत विवाहिता प्रीति (27) की ससुराल अलीगढ़ जिले के विकास नगर थाना क्षेत्र के गांधी पार्क मोहल्ले में है। प्रीति का पति से विवाद चल रहा था, इसके चलते वह कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के बहादुर नगर गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को मृतका अपने भाई मनजीत शर्मा के साथ मुकदमे की पैरवी करने के लिए कोर्ट गई थी। बहादुरपुर गांव लौटने के दौरान मेमडी गांव के पास बोलेरो गाड़ी सवार उसके पति विपिन शर्मा ने उसे रोका। विवाहिता कुछ समझ पाती इससे पूर्व पति और उसके साथियों ने पकड़कर उस पर हथौड़े से हमला कर दिया। बचाव करने गए भाई पर भी आरोपियों ने हमला किया। वारदात में प्रीति और भाई मंजीत दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने घालावस्था में पड़े भाई बहन को देखा। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अशोकनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई का उपचार किया जा रहा था। मृतका के भाई मनजीत शर्मा ने बताया शादी को लगभग 6 वर्ष हो गए हैं। शादी के बाद से ही पति से विवाद हो गया था। तभी से प्रीति अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पंच नामा की कार्यवाही की।पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है।
महिला की मौत के मामले में परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।- अजीत सिंह चौहान, सीओ कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें