फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एयरपोर्ट की राह में गेट से लाउंज तक पैदल चलने की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त की बैठक में आगरा से माल ढुलाई के लिए दिल्ली जयपुर कनेक्टिंग कार्गो फ्लाइट की उठी मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
वायु सेना के खेरिया हवाई अड्डे के अर्जुन नगर गेट से सिविल एनक्लेव के लाउंज तक यात्रियों को पैदल चलना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कैंप कार्यालय पर एयरपोर्ट व सैन्य अधिकारियों संग बैठक की। लाउंज को एयरपोर्ट का भाग बनाने के लिए मंत्रालय से पत्राचार के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आगरा से कृषि व अन्य उत्पादों ढूलाई के लिए दिल्ली जयपुर कनेक्टिंग कार्गो हवाई सेवा शुरू करने की मांग भी एक पक्ष ने उठाई। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा एयरपोर्ट से संबंधित बिंदुओं के अलावा आगरा मंडल से निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में बैठक की। एयरपोर्ट के अर्जुन नगर गेट पर हवाई जहाज यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित लाउंज को संचालित करने को कहा। टर्मिनल तक पहुँचने के लिए परिवहन एवं सुरक्षा कारणों से यात्रियों को होने वाली असुविधा पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयर फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल एवं अन्य अधिकारियों ने अपनी बात रखी।एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अर्जुन नगर गेट से नव निर्मित लाउंज तक पैदल जाना पड़ता है। फिर वहाँ से बस से किराया लेकर टर्मिनल तक पहुंचना होता है। एयर फोर्स और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा कारणों को बताया। मंडलायुक ने नव निर्मित सिविल लाउंज को एयरपोर्ट का भाग बनाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को पत्र भेजने। निजी/ पब्लिक वाहनों को लाउंज तक लाने ले जाने की अनुमति और बार बार सामान की चेकिंग से यात्रियों को परेशानी को रक्षा विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग की संयुक्त बैठक के माध्यम से समाधान निकालने को कहा। साथ ही लाउंज से टर्मिनल तक यात्रियों को लाने-ले जाने हेतु नि:शुल्क व्यवस्था बनाने के निर्देश इंडिगो एयरलाइंस को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें