सहावर। थाना क्षेत्र के गांव बोंदर में शनिवार की देर सायं एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सात ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दहेज हत्या का शिकार विवाहिता फरहीन (25) हुई। बताया गया कि तीन वर्ष पूर्व सादाब पुत्र छोटे निवासी ग्राम बोंदर के साथ शादी हुई थी, लेकिन सादाब व उसके परिजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता फिरासत खान ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब सात बजे पति सादाब व अन्य ससुरालीजनों में फातिमा, सादिमा, चांदमियां, मुसाहिद, भूरे और साहिद ने गले में फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। उधर ससुराल वाले फंदा लगाकर विवाहिता के आत्महत्या करने की बात कह रहे है।