मैनपुरी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग के सरगना सहित दो पर कार्रवाई की जा चुकी है। गैंग के पांचों सदस्य नकली पुलिसकर्मी बन लोगों से लूट की वारदात अंजाम देते थे।
जनपद फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर करखा निवासी अमित शर्मा वर्तमान में शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में रहता है। पूर्व में पुलिस उस पर साथी पंकज यादव के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। अब गिरोह के तीन अन्य साथी चैकी निवासी गिहार कालोनी भोगांव, सचिन गिहार और पुच्चा उर्फ करन गिहार निवासी गिहार कालोनी सिरसागंज फिरोजाबाद के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि एक आरोपी जेल में है। दो जमानत पर हैं।