फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की फांसी लगाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। कस्बे के चंदन चौक में एक विवाहिता की ससुरालीजनों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या कर दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने दहेज में दो लाख रुपये व बाइक मांगे जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। मामले में पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारती (19) पत्नी मनु निवासी चंदन चौक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी उसके मायके न्यौली दी गई। तो उसके पिता अशोक व अन्य परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता अशोक ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री भारती की शादी पिछले वर्ष 25 नंबर को मनु पुत्र सोहन के साथ की थी। उनका आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व एक बाइक की मांग कर रहे थे। इसी कारण उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई हैं। मृतक विवाहिता के पिता ने उसके पति मनु, ससुर सोहन, सास गीता एवं देवर पुनीश के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें