फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंदरपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 23 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव चंदरपुर में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। खुदकुशी की वजह को लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव चंदरपुर निवासी सौरभ की शादी दो साल पहले गांव एमनपुर थाना करहल निवासी उर्वशी (26) के साथ हुई थी। सुबह उर्वशी का शव कमरे में पंखे के कुंडे में फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मायके व ससुराल पक्ष की ओर से खुदकुशी की वजह को लेकर चुप्पी साध ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें