फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शव छोड़ भागे ससुराली

Mon, 25 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव में ममता (28) ने अपने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। दरवाजा तोड़ कर घर में घुसी पुलिस को मृतका का शव गर्डर के हुक पर लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा कसा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव छोड़ कर ससुराली भाग गए थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




बमरौली कटारा की ममता की शादी करीब 5 साल पहले जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव के विकास राजपूत के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे एक साल का बेटा एवं चार माह की बेटी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। झगड़े में अपनी पिटाई से आहत हुई ममता अपने कमरे में चली गई, अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर बमरौली कटारा से मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए ममता का उत्पीड़न किए जाने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शव छोड़ कर ससुराली भाग गए थे। एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें