फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! मेरे बेटे को तीन बच्चों की मां से बचा लो, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 12 Dec 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना खंदौली में बुधवार को एक व्यक्ति ने ऐसी गुहार लगाई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। अधेड़ पिता ने एसओ से बेटे को पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां से बचा लेने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


उसका आरोप है कि वो महिला उसके बेटे से जबरन शादी करने पर अमादा है। उसके पति से शिकायत की, लेकिन महिला उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। थाना प्रभारी ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच कराने की बात कही है।
 
युवक के पिता ने एसओ को बताया कि वो बीमार रहता है। उसके तीन बेटे हैं। 17 वर्षीय बड़ा लड़का टेपों चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। आरोप है कि इस बेटे से पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला जबरन शादी का दबाव बना रही है। जबकि उसके तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी दे रही

पीड़ित का कहना है कि उक्त महिला पहले भी तीन बार शादी कर चुकी है। शादी करने से इनकार करने पर मुझे और बेटे को छेड़छाड़ में फंसा देने की धमकी देती रहती है। उसके पति से भी शिकायत की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। 

परेशान होकर पीड़ित ने वहां से मकान खाली करके दूसरा घर किराये पर ले लिया है। फिर भी महिला परेशान करना नहीं छोड़ रही है। एसओ ने हल्का इंचार्ज का प्रकरण की जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें