फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या साजिश: तीसरे मंजिल से गिरी विवाहिता, मौत से मचा कोहराम...पति पर इसलिए है शक; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 02 Apr 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। शक इसलिए भी है क्योंकि दो दिन पहले ही वो झगड़े के बाद रूटी पत्नी को ससुराल से घर बुलाकर ले गया था। 
 
विज्ञापन
पिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके के खतैना में सोमवार की रात को महिला की संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजन ने पति व अन्य ससुराल वालों पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत के बाद पति मायके से बेटी को लेकर गया था। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही


 

चार साल पहले हुई थी शादी
जगनेर थाना क्षेत्र के पीपरेठा निवासी देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने बहन पिंकी की शादी 4 साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के खतैना निवासी आरोपी देवेंद्र कुमार के साथ की थी। वह जूता कारीगर है। उनकी 4 साल की बेटी चीकू और 5 माह का बेटा भी है। कुछ दिन पहले पति-पत्नी दोनों में विवाद हो गया। बहन के फोन करने पर वह उसे मायके ले गए। आरोप है कि सोमवार को आरोपी देवेंद्र उनके घर आया। समाज के लोगों के सामने माफी मांगी। उन्हाेंने बहन को भेजने से मना किया लेकिन वह खुद जान देने की धमकी देने लगा तो पिंकी को साथ में भेज दिया। रात 11 बजे देवेंद्र ने फोन कर बताया कि पिंकी छत से गिर गई है।

ये भी पढ़ें -  Agra: स्कूल की फीस पर भी साइबर ठग की नजर, आगरा में ठगी का नया तरीका; पीड़ित को वापस कराई रकम

 
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया ये आरोप
परिजनों का कहना है कि छत पर पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवाल है। कैसे कोई गिर सकता है। आरोपी पति देवेंद्र ने ही छत से फेंककर बहन की हत्या कर दी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें