चार साल पहले हुई थी शादी
जगनेर थाना क्षेत्र के पीपरेठा निवासी देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने बहन पिंकी की शादी 4 साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के खतैना निवासी आरोपी देवेंद्र कुमार के साथ की थी। वह जूता कारीगर है। उनकी 4 साल की बेटी चीकू और 5 माह का बेटा भी है। कुछ दिन पहले पति-पत्नी दोनों में विवाद हो गया। बहन के फोन करने पर वह उसे मायके ले गए। आरोप है कि सोमवार को आरोपी देवेंद्र उनके घर आया। समाज के लोगों के सामने माफी मांगी। उन्हाेंने बहन को भेजने से मना किया लेकिन वह खुद जान देने की धमकी देने लगा तो पिंकी को साथ में भेज दिया। रात 11 बजे देवेंद्र ने फोन कर बताया कि पिंकी छत से गिर गई है।
ये भी पढ़ें - Agra: स्कूल की फीस पर भी साइबर ठग की नजर, आगरा में ठगी का नया तरीका; पीड़ित को वापस कराई रकम