फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी के 9वें दिन विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 06 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के नवाटेड़ा में 9 दिन पहले शादी कर आई बिहार के गोपालगंज निवासी चंदा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति ने बताया कि अचानक तेज पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल ले गए। वहां, चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिए ने माैत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बिहार के गोपालगंज की रहने वाली 19 वर्षीय चंदा की शादी 28 मई 2025 को थाना बरनाहल क्षेत्र के नवाटेड़ा निवासी गीतम के साथ हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक चंदा के पेट में दर्द हुआ। पति व परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई शव लेकर नवाटेड़ा चले गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस नवाटेड़ा पहुंची और चंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें