पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव दौलतपुरा निवासी संजना पत्नी अमन की शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। रविवार दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।