फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम नगला ग्राम सूखा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लगे फंदे से लटका हुआ मिला। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

धूपश्री (22) पत्नी सोनू का शव बृहस्पतिवार की शाम लगभग 3 बजे घर में पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना उसके मायके ग्राम खंगारपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा दी गई। उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसका विवाह धूपश्री का विवाह सोनू के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था।
कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता लग सकेगा। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें