फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत: महिला की लाश छोड़ भाग गए ससुराली, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 06:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

धनतेरस पर विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर (थाना एकता) में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बमरौली अहीर, मलपुरा निवासी किसान कप्तान सिंह की 32 वर्षीय स्नातक पास बेटी पूनम की शादी 6 मार्च, 2025 को बरौली अहीर निवासी जीतू कुमार के साथ हुई थी। भाई रामनरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही जेठ-जेठानी कार की मांग करते हुए पूनम का उत्पीड़न कर रहे थे। 

शुक्रवार सुबह 8:45 और 9:57 बजे पूनम ने छोटे भाई दुर्गेश को फोन कर बताया कि कार न मिलने पर ससुराल वाले उसकी जान ले लेंगे। परिजन जब एक घंटे बाद पहुंचे तो ससुराल वाले लापता थे। अस्पताल के स्ट्रेचर पर पूनम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -मनोज कुमार, एडीसीपी सिटी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें