फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलने से मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। क्षेत्र के फजीयतपुरा गांव में रविवार की दोपहर विवाहिता वर्षा (20) की घर में ही संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। मायकेवालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका के भाई मंगल सिंह निवासी उदैना, जगनेर ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व दो बहनों गीता और वर्षा की शादी फजीयतपुरा निवासी सगे भाई आकाश और प्रवीन से की गई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इसके बाद छोटी बहन वर्षा को ससुराल भेज दिया गया था। जबकि गीता मायके में ही है। भाई के माने तो तीन दिन पहले वर्षा ने फोन करके गीता को ससुराल नहीं आने के लिए कहा था। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर ससुराल के लोगों ने वर्षा की पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया है कि भाई ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें