फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव को फंदे से उतारने के बाद ससुरालीजन भाग गए। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी नेत्रपाल ने पांच साल पहले पुत्री सपना (26) की शादी थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ की थी। इस बीच सपना ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर सपना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका था। ससुरालीजन ने शव को फंदे से उतारा। जब मायके वाले पहुंचे। इस बीच ससुरालीजन वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता नेत्रपाल ने आरोप लगाया कि वह ससुरालीजन की मांग पर वह दो भैंस दे चुके थे। अब रुपये की मांग की जा रही थी। वह मांग पूरी नहीं कर सके। जिस कारण ससुरालीजन ने पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ससुरालीजन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें