किशनी। कस्बा निवासी एक विवाहिता को शुक्रवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बा निवासी अनिल कुमार की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला को शुक्रवार की रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक इलाज शुरू कर पाते इससे पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। प्रमिला की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
ससुरालीजनों ने बताया कि अचानक तबियत बिगड़ने पर लोग अस्पताल ले गए थे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने मृतका के परिजनों से जानकारी ली। उनका कहना है कि पोस्टर्माटम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।