फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शौचालय में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत 11 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Tue, 01 Feb 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मृतका के मायके वालों ने पति समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतका अंजली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक महिला का शव घर में बने शौचालय में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के ससुरालीवालों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने मृतका के पति समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जिजौली निवासी संजय कुमार ने अपनी बेटी अंजली का विवाह सात दिसंबर 2020 को थाना दक्षिण क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर निवासी गौरव शर्मा के साथ किया था। गौरव दिल्ली में नौकरी करता है। मायके वालों का आरोप है कि बेटी गौरव के साथ दिल्ली जाना चाहती थी। गौरव उसे लेकर नहीं गया था। यहां परिवार के सदस्य क्लेश करते थे। इसे लेकर अंजली परेशान रहती थी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला

सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फांसी लगा ली है। मौके पर पुलिस के साथ ही मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला के शव को फंदे से उतारा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने देर रात ससुर हरविंदर शर्मा और सास को हिरासत में लेने के साथ ही अंजली के पिता संजय कुमार की तहरीर पर दामाद गौरव सहित 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

मुकदमे में मृतका की ननद, चचिया ससुर के साथ अंजली का देवर और अन्य लोग भी आरोपी बनाए गए हैं। सीओ सिटी हरिमोहन का कहना है कि मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। महिला का शव शौचालय में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस की मदद से उसे उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें