फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम: मैनपुरी में शादी के बाद मायके आई विवाहिता, पति के सामने ही मार दी गोली, तड़पते हुए निकली जान

Sat, 12 Nov 2022 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा में मायके आई विवाहिता की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय पति घर में ही मौजूद था। आरोपी विवाहिता से एकतरफा प्रेम करता था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अनुसूचित जाति के जोगेंद्र सगर की पुत्री अंजू (26) को गांव निवासी कुलदीप यादव परेशान करता था। वह अंजू से एकतरफा प्रेम करता था, इस बीच जोगेंद्र ने चार माह पूर्व पुत्री की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। शुक्रवार को अंजू अपने मामा सुनील कुमार के साथ मायके आई थी। शनिवार की दोपहर पति व मां घर में मौजूद थे। आरोप है तभी कुलदीप यादव तमंचा लेकर घर में घुस आया। अंजू को सामने देख वह साथ चलने के लिए कहने लगा। अंजू ने जब मना किया तो कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। 

अस्पताल लाए परिजन 

अंजू को परिजन अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। घटना के समय घर में मौजूद मृतका की छोटी बहन काजल से भी बात की। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। टीमें आरोपी कुलदीप की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।

ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

ओरोपी की तलाश कर रही पुलिस

एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुलदीप ने घर में घुसकर अंजू की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें