फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातना गृह: विवाहिता को इस कदर पीटा...अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; गांव वाले बने मददगार

Mon, 18 Mar 2024 08:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ससुराल में एक विवाहिता को इस कदर पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया है कि गांव वाले अब विवाहिता की मदद कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव किरथुआ में ससुरालीजन ने विवाहिता को इतना पीटा कि हालत गंभीर हो गई। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


गांव किरथुआ निवासी गीता देवी ने बताया कि एक मार्च की सुबह घरेलू विवाद को लेकर ससुरालीजन ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो पति गोपाल, देवर कन्हैया, कन्हैया की पुत्री वर्षा और सास कपूरी देवी ने उसे जमीन पर गिरा लिया और लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी ससुरालीजन वहां से भाग गए। 

ग्रामीणों ने गीता देवी की हालत देख कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चंदा कर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। घटना के बाद से ही पीड़िता का वहां इलाज चल रहा है। शनिवार को पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें