फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की तारीख होनी थी तय, तभी दूल्हा पक्ष ने रख दी ऐसी शर्त...टूट गया रिश्ता; केस हुआ दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लड़के वालों की शर्त की वजह से दुल्हन बनने से पहले की युवती के सपने टूट गए। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। मना करने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। युवती की शिकायत का बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में बिना दहेज के दो परिवारों ने रिश्ता तय किया। शादी से पहले की कई सामाजिक रस्में पूरी की गईं। बाद में लड़के पक्ष ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की। पूरी न करने पर शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित युवती ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन ने रकाबगंज के महरूमपाड़ा निवासी निशांत सोनी से शादी तय की थी। उस समय आरोपी के परिजन ने बिना दहेज के रिश्ता तय किया था। उसके बाद दोनों के परिवार ने शादी से पहले होने वाली सारी सामाजिक रस्में पूरी कीं।

शादी की तारीख निश्चित होनी थी। पीड़िता का आरोप है कि निशांत के परिजन शादी होने से पहले दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने पांच लाख रुपये दहेज देने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। इससे पीड़िता की समाज में बदनामी हुई है। थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि कि केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें