फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिन बाद खुले बाजार: आगरा में कहीं दिखी लापरवाही, कहीं सजगता, मास्क न लगाने पर हुई कार्रवाई

Wed, 02 Jun 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के कोरोना कर्फ्यू में 31 से बंद बाजार मंगलवार को खुले तो शाहगंज, लोहामंडी बोदला सहित कई जगह दुकानदार और लोग सजग दिखाई दिए। वहीं दरेसी, सुभाष बाजार, रावतपाड़ा जैसी जगहों पर भीड़ देखने को मिली। शाह मार्केट में वाहनों को सड़क पर पार्क करने से जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
पुलिस ने बांटे मास्क, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को पहले दिन सुबह 7 बजे की जगह 10 बजे से दुकानें खुली। शाम को 7 बजे से पहले बंद हो गईं। दोपहर में गर्मी के कारण ग्राहक नहीं आए। शाम को कई जगह लोगों की भीड़ रही। पहले दिन बाजारों में पुलिस तैनात रहीं, कुछ जगहों को छोड़ अधिकतर जगह पुलिस कोविड नियमों का पालन कराती दिखाई दी। बाजारों में भीड़ रही पर खरीदारी कोई खास नहीं रही। अधिकांश दुकानों में इक्का-दुक्का ग्राहक आए।

विज्ञापन


लोहामंडी में गारमेंट शॉप संचालक सोनू ने बताया कि सुबह से शाम तक एक भी कपड़ा नहीं बिका, शाम को एक-दो लोग आए भी पर दुकान जल्द बंद करनी पड़ी। शाहगंज में साड़ी शोरूम संचालक सुनील ने बताया कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि दोपहर में कोई खरीददार नहीं निकल रहा। शाम को 7 बजे से रात्रि कर्फ्यू लगने से शाम की दुकानदारी भी ठंडी है।

ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं उचित दूरी
कोरोना कर्फ्यू खत्म होते ही मंगलवार को सड़कों पर फिर वाहन दौड़ने लगे। एमजी रोड में हरीपर्वत, सेंट जोंस, नाई की मंडी और सांई की तकिया ट्रैफिक सिग्नल पर 100 से 150 वाहन एक-एक फीट दूरी पर खड़े नजर आए। ट्रैफिक सिग्नल पर शारीरिक दूरी का पालन कराना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कराएगी सोशल डिस्टेसिंग
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। पुलिस उचित दूरी का पालन कराएगी। इस संबंध में एसएसपी से वार्ता की गई है। इलाका पुलिस की जिम्मेदारी है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट भी बाजारों में लगाएं हैं। 

बाजारों में पुलिस ने किया पैदल मार्च 
जनपद में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू खत्म होते ही बाजारों से लेकर विभिन्न मार्गों पर भीड़ नजर आने लगी। कहीं कोविड गाइड लाइन का पालन हुआ तो कहीं उचित दूरी नहीं थी। शाम को एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पैदल मार्च किया। 

इस दौरान मास्क नहीं पहनने और उचित दूरी के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। चालान भी काटे गए। एडीजी के साथ अन्य अधिकारी पुराने शहर में गए। एडीजी ने बताया कि दुकानों को खोलने का समय निश्चित है। इसके साथ ही बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से बात की। 

मास्क नहीं पहनने पर 1234 चालान 
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने पर लोग घरों से बाहर निकले। बड़ी संख्या में लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। शाम तक 1234 लोगों के चालान किए गए। शमन शुल्क के रूप में 2.25 लाख रुपये वसूल किए गए। वहीं कुछ जगह पुलिस ने चालान के बाद लोगों को मास्क भी दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें