फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तिरंगे के रंग में रंग गए बाजार

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजार तिरंगे के रंग में रंग गए। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों तथा मकानों पर तिरंगे झंडे लगाए। खुद तिरंगा लगाकर दूसरों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। एक दूसरे की देखादेखी बाजार में चारों ओर तिरंगे लग गए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चों और युवाओं को तिरंगा बहुत भा रहा है। बाजार में चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। दुकानदारों पर इस बार तिरंगा का असर ज्यादा ही हुआ है। सोमवार को बाजार में दुकानों पर दुकानदारों ने सुबह से ही तिरंगे लगाए। दुकानों के पास बने मकानों पर भी तिरंगे लगाए गए। दुकानदारों ने खुद तिरंगा लगाकर दूसरे दुकानदारों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ युवाओं ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों को तिरंगे बांटे। दोपहर बाद तक बाजार पूरी तरह तिरंगामय हो गए। हर बाजार में दुकानों पर छोटे बड़े तिरंग लगाए गए।

बाजार में दुकानों पर जमकर तिरंगा खरीदे गए। 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक कीमत के तिरंगा खरीदकर दुकानदारों ने दुकानों पर लगाए। बाजार में तिरंगा झंडा, तिरंगा गमछा, तिरंगी टोपी, तिरंगे रंग की शर्ट की जमकर बिक्री हुई। तिरंगे रंग की शर्ट खरीदने के लिए दुकानों पर बड़ी संख्या में युवक और युवतियां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें