फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह से ही तिरंगा हाथ में लेकर घर से निकले

Mon, 14 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। देश को आजादी मिलने के बाद 15 अगस्त 1947 को जिलेभर में लोगों ने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया। मकानों और दुकानों पर दीपक जलाए। जगह-जगह रोशनी करके खुशी मनाई गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का लोगों ने जगह-जगह अभिनंदन किया। पहले स्वतंत्रता दिवस को याद करके बुजुर्गों की आंखों में चमक आ जाती है।
विज्ञापन

समय के साथ बदलते जा रहे माहौल से बुजुर्ग निराश भी हैं। उनका कहना है कि समय के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह कम होता जा रहा है। देशप्रेम की भावना लगातार खत्म होती जा रही है। आजादी के दीवानों ने जो सपना देखा था वह पूरा नहीं हो पा रहा है। विशेष अवसरों पर ही आजादी के दीवानों को याद किया जाता है। पहले स्वतंत्रता दिवस पर जो उत्साह लोगों में था वह अब गायब हो चुका है। पहले स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का माहौल देख चुके बुजुर्गों की कुछ ऐसी ही पीड़ा है। जो अमर उजाला से बात करते हुए पहले स्वतंत्रता दिवस की याद करके उनकी जुबां पर आ ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें