पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को समूचे शहर का बाजार बंद रहा। सब्जी मंडी, दवा बाजार, सराफा मार्केट, राजा की मंडी, फुटवियर मार्केट हींग की मंडी, राजपुर चुंगी, बोदला सिकंदरा कमला नगर मोतीगंज खाद्यान मंडी, फल एवं फूल मंडी समेत सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। मिठाई की दुकानें भी बंद रखी गई।
संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल को दोपहर में बंद करा दिया गया। शाह मार्केट एमजी रोड पर ज्वेलरी शोरूम भी बंद रहे। सरकारी कार्यालयों को छोड़कर निजी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कर्मचारियों की संख्या भी कम रही। बैंकों में ग्राहक ना के बराबर नजर आए।