फोटो12कासगंज के नदरई गेट बाजार में बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमा ।संवाद
कासगंज। जिले में गणेश चतुर्थी महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरु हो गई हैं। एटा, फिरोजाबाद के व्यापारियों ने डेरा डाल लिया है। ईको फेंडली मूर्तियों की मांग है। 50 लाख तक के कारोबार का अनुमान है।
गणेश चतुर्थी पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। जिले में 3000 से अधिक घरों सहित अन्य स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जाते हैं। लोग अपने घरों पर भी गणेश प्रतिमाओं को लाकर 10 दिन तक पूजा करने के बाद इनको विसर्जित करते हैं। पर्व के नजदीक आने के साथ ही मूर्तिकार और व्यापारी सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय मूर्तिकार पर्व को ध्यान में रखते हुए छोटे साइज की मूर्तियों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। बाहर से आने वाले कारोबारियों ने भी जिले में डेरा डालना शुरू कर दिया है। अभी एटा और फिरोजाबाद जनपद के कारोबारी जिले में आ चुके हैं। इन कारोबारियों के पास 300 रुपये से लेकर 15000 रुपये की कीमत तक की गणेश प्रतिमाएं हैं। जिन भक्तों को अपने घरों या पंडाल सजाने के लिए गणेश प्रतिमाओं को लाना है, वे कारोबारियों के पास पहुंचकर भाव आदि के बारे में जानकारी करने लगे हैं।