शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को बिजली देने की योजना के तहत डीवीएनएल ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। वह गरीबों को तीन कनेक्शन पर एक खंभे की लाइन फ्री देगा। यानि अब तीन कनेक्शन लेने पर एक खंभे की 70 मीटर लंबी लाइन बनाकर देगा। जिन इलाकों में बिजली नहीं है, वहां के लोग कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए शुरू की है।
बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ ही विद्युत निगम ने सुगम योजना की भी शुरूआत की है। जिन कालोनियों व गांवों में पहले विद्युतीकरण हो चुका है वहां आसपास बने नए मकानों को के लिए तीन कनेक्शन लेने पर एक बिजली के खंभे की लाइन उनके घरों तक बनाई जाएगी।
एक्सईएन देहात विनोद कुमार गंगवार व शहर के एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार ने बताया कि शहर व गांवों में जहां पहले से बिजली है, लेकिन दूर से केबिल डालकर व्यवस्था करनी पड़ रही है उनको यह सुविधा दी जाएगी। इसमें जितने लोग कनेक्शन लेंगे उनके लिए तीन कनेक्शन पर एक खंभे की लाइन विभाग बनाकर देगा।
मथुरा के विभिन्न इलाकों में बस गई एक हजार अविकसित कालोनियां बिजली अधिकारियों के लिए मुसीबत बन रही हैं। विद्युत नियामक आयोग के आदेशों के अनुसार इन अविकसित कालोनियों में विद्युतीकरण नहीं हो सकता है। वहां रह रहे लोग कनेक्शन मांग रहे हैं। इसे लेकर रविवार को ऊर्जा मंत्री से समक्ष हंगामा हो चुका है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के डायरेक्टर एनसी अग्रवाल ने बताया कि मथुरा में नगर निगम क्षेत्र में अविकसित कालोनियों का सर्वे कराया जा रहा है। इनको बिजली देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।