फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर मार्केट का गिरा छज्जा, चार लोग घायल; मची अफरा-तफरी

Sat, 28 Dec 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मार्केट का छज्जा अचानक गिर गया। मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
छज्जा गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड स्थित एक मार्केट की पहली मंजिल की रेलिंग और छज्जा शुक्रवार शाम को गिरने से चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


शाह मार्केट के पास शाम 7 बजे अमर शिवहरे की मोबाइल शाॅप के बाहर एक कंपनी के प्रमोशन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें युवतियां भी शामिल थीं। ग्राहक और दुकानों में काम करने वाले युवक आ गए। मार्केट की पहली मंजिल के छज्जे पर भी लोग खड़े हो गए। अचानक छज्जे की रेलिंग, उसके साथ पिलर और छज्जे का एक हिस्सा ढह गया। इससे अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


कई लोग भूतल पर लोगों के ऊपर गिरे। मलबा गिरने से नीचे खड़े लोग भी घायल हुए। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बोदला निवासी टिंकू, वजीरपुरा निवासी आलोक, जीतू और सदर भट्ठी निवासी सलमान घायल हैं। सलमान की हालत गंभीर बनी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें