फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां में सुबह साढ़े सात बजे से खुलेगा बाजार

विज्ञापन
कोसीकलां में दुकानदारों को जागरुक करते हुए व्यापारी नेता तरुण सेठ। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। भीषण गर्मी एवं व्यापारियों के मांग को देखते हुए बाजार को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने आदेश जारी किया है। घोषणा के बाद व्यापारी नेता दोपहर दो बजे बाजार को बंद कराने निकले। उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

कोरोना संकट से उबरने के बाद शहर के बाजार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोला गया था। लेकिन भीषण गर्मी और व्यापारियों की मांग को देखते हुए एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने संशोधन को मंजूरी दे दी। रविवार को संशोधन करते हुए उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे से बाजार खुलने का समय तय किया, जबकि दोपहर दो बजे बाजार बंद होगा। इस पर व्यापारी नेताओं ने खुशी जताई।
व्यापारी नेता तरुण सेठ, अशोक बठैनियां, जगदीश अग्रवाल ने कहा कि गर्मी को देखते हुए यह संशोधन बेहद जरूरी था। व्यापारी नेता दोपहर एक बजे से ही माइक के माध्यम से संशोधन के बारे में व्यापारियों को जागरूक करते दिखे। दोपहर दो बजे बाजार पूरी तरह से बंद कराया। व्यापारी नेता तरुण सेठ, अशोक बठैनियां, जगदीश अग्रवाल, ओमी गुप्ता, सचिन पालीवाल, महेश जाबिया, गौरव अग्रवाल, हुकमचंद अग्रवाल, कन्हैयालाल गोयल आदि ने दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें