फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषणों की खरीद और बुकिंग के लिए पहुंचने लगे ग्राहक

विज्ञापन
सराफा व्यापारी की दुकान पर आभूषण पसंद करते ग्राहक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र और करवाचौथ में सराफा बाजार की चमक लौटेगी। दुकानों पर आभूषणों की खरीद और बुकिंग के लिए ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस बार नवरात्र में 70 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है। छह महीनों से बाजार पूरी तरह ठप पड़ा था। अब एक बार फिर यहां रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन

शायद ही ऐसा कोई त्योहार हो, जिस पर लोग आभूषणों की खरीदारी न करते हों। इस बार रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी और चैत्र नवरात्र में सराफा बाजार मंदी से जूझता रहा। इस बार सहालग में भी बाजार खाली पड़ा रहा। शारदीय नवरात्र से सराफा बाजार में खोई हुई रौनक वापस लौट की उम्मीद है। आभूषणों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। कुछ लोग सहालग और नवरात्र के लिए रुपये जमा कर बुकिंग भी करा रहे हैं। इससे उन्हें तय समय पर मनपसंद डिजाइन मिल सके। दुकानों पर इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
ग्राहकों को लुभा रही डिजाइनर चैन और रिंग
सराफा बाजार में डिजाइनर चैन और रिंग ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। दुकानदार रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि सबसे अधिक मांग इस समय चैन की ही आ रही है। रिंग की मनपसंद डिजाइन भी लोग तैयार करने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की बात
बीते छह माह से लगातार सराफा व्यापार घाटे में चल रहा है। नवरात्र में इस घाटे से उबरने की उम्मीद नजर आ रही है। ग्राहकों की आवक के अनुसार कुछ राहत जरूर मिली है। - रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन
सहालग में सोने चांदी के आभूषणों की सबसे अधिक बिक्री होती है। लेकिन कोरोना काल में शादियों पर ब्रेक लग गया। इस नवरात्र पर बिक्री अच्छी होने की उम्मीद बनी हुई है। - हर्ष वर्मा, सराफा व्यापारी।
नवरात्र के लिए लोग आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। फिर भी बीते सालों की अपेक्षा में ग्राहकों की संख्या कम है। लेकिन बीते महीनों की तुलना में सुधार है। - लव वर्मा, सराफा व्यापारी।
कोरोना महामारी के चलते सभी व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सराफा व्यापार तो पूरे विश्व में ठप पड़ गया। अब हालात सामान्य हो रहे हैं तो सोने चांदी की भी बिक्री बढ़ सकती है। - नंदकिशोर वर्मा, सराफा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें