फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 दिन बाद खुले मॉल, बरती गई एहतियात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के कारण दो माह से भी अधिक समय से बंद चल रहे मॉल शुक्रवार को खुल गए। हालांकि कोरोना से बचाव के इंतजामों के साथ इन्हें खोला गया। कोरोना से बचाव के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से ही मॉल को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानों को खोलने की अनुमति तो मिली, लेकिन मॉल पर पाबंदी ही रही।
लगातार 69 दिनों तक मॉल के ताले नहीं खुले। इतने लंबे समय के बाद शुक्रवार को शासन की अनुमति के बाद मॉल खुले। हालांकि उन्हें कड़ाई से नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया था। खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों के लिए जहां मास्क पहनना अनिवार्य है तो वहीं गेट पर उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके बाद भी कैश काउंटर पर नोट तक सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
पहले दिन स्टेशन रोड स्थित यूनिक बाजार, वी मार्ट, रिलायंस ट्रेंड्स आदि मॉल खुले। शाम पांच बजे तक अधिकांश मॉल में एक सैकड़ा तक ही खरीदारों का आंकड़ा पहुंचा।
विज्ञापन

कपड़ों का ट्रायल रहेगा बंद
कोरोना के प्रति सतर्कता के लिए मॉल में भी कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। यहां कपड़ों की खरीदारी तो कर सकेंगे, लेकिन उनका ट्रायल बंद रहेगा। ये नियम कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए। हालांकि ये नियम कब तक लागू रहेगा, इस बार में भी मॉल संचालक अभी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें